प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न, भाजपा सरकार पर बोला हमला
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री रक्षपाल सिंह यादव जी, जिला सचिव हरीश कुमार उर्फ बंटू यादव एवं ,यूथ बिग्रेड के जिला अध्यक्ष जीशान फारुकी ने संयुक्त बयान में कहा_ कि वर्तमान समय में देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। पिछले साढ़े चार साल से नोटबन्दी, जीएसटी तथा महगाई ने हर तबके की कमर तोड़ रखी है। किसान, व्यापारी, दिहाड़ी मजदूर, अल्पसंख्यक, महिलाएं आदि परेशान है। किसान आत्महत्या कर रहा है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते जा रहे हैं। कानून व्यवस्था अपंग सी हो गई है। विकास कार्यों पर ब्रेक लगा है। इन्हीं गम्भीर मुद्दों को लेकर 17/9/2020 को बदायूं पार्टी कार्यालय स्थित में मासिक बैठक का आयोजन किया गया /
इस अवसर पर यादवेंद्र यादव जिला महासचिव, सिंटू कोषाध्यक्ष, सतीश कश्यप विधानसभा अध्यक्ष सहसवान, गुड्डू यादव जिला मीडिया प्रभारी , देवकीनंदन ब्लॉक प्रभारी उझानी, राजेश कुमार शास्त्री संगीत अध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे
Socialize