राज्यमंत्री महेश गुप्ता व अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने किया पौधा रोपण , मास्क किए वितरण - BADAUN HAR PAL : Badaun News

BADAUN HAR PAL : Badaun News

Badaun Latest News and Updates बदायूँ की ताज़ा खबरे

Post Top Ad

★★ खबर पढ़ने के लियें नीचे स्क्रॉल करें ★★
Skip the Ads or Click Below

Read Newspaper - Select Date

राज्यमंत्री महेश गुप्ता व अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष  ने  किया पौधा रोपण , मास्क  किए वितरण

राज्यमंत्री महेश गुप्ता व अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने किया पौधा रोपण , मास्क किए वितरण

Share This


राज्यमंत्री महेश गुप्ता व अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष  ने  किया पौधा रोपण , मास्क  किए वितरण

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्तह के रूप में 14 से 20 सितंबर तक भाजपा कार्यकर्ता मना रहे हैं। आज इसी के अंतर्गत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जनपद बदायूँ के कार्यकर्ताओं ने ज़िला अध्यक्ष आतिफ़ निज़ामी के नेतृत्व में पौधा रोपण एंव मास्क वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।

मुख्यअतिथि के रुप में पधारे नगर विकास राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन महेश चंद्र गुप्ता जी एंव भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जनपद बदायूँ के ज़िला अध्यक्ष आतिफ़ निज़ामी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम कर बंजारे शाह की दरगाह,बरेली रोड पर पौधा रोपण किया एंव नवादा चौराहे पर लोगों को मास्क वितरण कर कोविड 19 से जागरूक किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने    दोनों नेताओं का फूलों की वर्षा एंव मालाओं से भव्यस्वगत किया गया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा-मोदी ने देश के मस्तक को ऊंचा किया। 135 करोड़ जनता के दिलो में विश्वाश पैदा कर आख़िरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। देश में ही नहीं दुनियां में मोदी का डंका बज रहा है। देश उन्नति के ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के संस्कारों से प्रेरित होकर ही भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जन सेवा को ही अंतिम लक्ष्य मानता है। यही वजह है हम सब मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्तह के रूप में माना रहे हैं। उन्होंने कोरोना महामारी से बचने के उपाय बताए एंव लोगों से जागरूक रहने की लिए प्रेरित किया। 

आतिफ़ निज़ामी ने कहा-भाजपा की करनी कथनी में कोई अंतर नहीं है। वो जो कहती है उसे पूरा करती है। देश पर लंबे समय तक शासन करने वाले दलों ने देश को आगे बढ़ाने की बजाय पीछे की ओर धकेल दिया मोदी जी ने देश के एक-एक व्यक्ति के बारे में सोचा और देश को आगे बढ़ाने के लिए ठोस क़दम उठा रहे हैं। भाजपा सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है। अल्पसंख्यक समुदाय में मुस्लिम समाज का उत्थान भी बहुत तेज़ी के साथ हो रहा है। कोरोना महामारी को देखते हुए मोर्चा लगता ही मास्क व सेनिटाइज़र देकर कोविड 19 के लिए जागरूक कर रहे है। कोविड 19 के ख़त्म होने तक हमारा यह प्रयास जारी रहेगा।

इस अवसर पर सलीम अहमद, रईस सैफी, नसर जमाल, ज़ेनब अली,सय्यद वारिस अली, शोएब ग़ाज़ी, इब्बन ग़ाज़ी, मु.अकबर, मु.शरीक़, मु.वसीम, जमील, अज़ीम, मुन्ना भाई, आरिफ ग़ाज़ी, मु. ज़ुबैर, असरार, गुड्डू अली, मु.ख़ुशहाल, आशु मियाँ, शमशुल अली, किश्वर, शान मु. मखदूम अली, साहिल, मुस्तकीम, सल्लन मियाँ, अकरम खाँन, कोकब अली, मारूफ खाँन, यासर अली, अक़ील हुसैन, तालिब हुसैन, मारूफ अली, हसनैन मियाँ, परवेज़ अंसारी, अनस अंसारी, तौक़ीर खाँन, अमजद अली इस्लाम उद्दीन मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ads