प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, सपा नेता के मकान को किया सील - BADAUN HAR PAL : Badaun News

BADAUN HAR PAL : Badaun News

Badaun Latest News and Updates बदायूँ की ताज़ा खबरे

Post Top Ad

★★ खबर पढ़ने के लियें नीचे स्क्रॉल करें ★★
Skip the Ads or Click Below

Read Newspaper - Select Date

प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, सपा नेता के मकान को किया सील

प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, सपा नेता के मकान को किया सील

Share This



 बदायूं में सपा नेता पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम के साथ पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने सपा नेता के मकान को सील कर दिया। प्रशासन ने सपा नेता की दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति सील कर दी है। प्रशासन अब संपत्ति जब्त करने की तैयारी कर रहा है। शहर के आवास विकास में स्थित सपा नेता सर्वेश यादव के मकान को सील करने के लिए शुक्रवार को तहसीलदार सिविल लाइंस पुलिस टीम के साथ पहुंचे।

प्रशासनिक टीम ने पहले सपा नेता के मकान पर ताला लगा दिया। प्रशासनिक टीम ने सपा नेता के मकान और जमीन का करीब दो करोड़ 45 लाख रुपये की संपत्ति का आंकलन किया था। इसके बाद सीलिंग की कार्रवाई की गई। 9 फरवरी 2017 को अंकुर चौहान नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। मामले में सपा नेता समेत धीरू और प्रेम सिंह का नाम उछला तो पुलिस ने उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की। 

Ads