लो जी , शपथ से एक दिन पूर्व गांधी ग्राउंड भी रंग गया भगवा रंग में - BADAUN HAR PAL : Badaun News

BADAUN HAR PAL : Badaun News

Badaun Latest News and Updates बदायूँ की ताज़ा खबरे

Post Top Ad

★★ खबर पढ़ने के लियें नीचे स्क्रॉल करें ★★
Skip the Ads or Click Below

Read Newspaper - Select Date

  लो जी , शपथ से एक दिन पूर्व गांधी ग्राउंड भी रंग गया भगवा रंग में

लो जी , शपथ से एक दिन पूर्व गांधी ग्राउंड भी रंग गया भगवा रंग में

Share This

बदायूँ हर पल। लो जी , शपथ से एक दिन पूर्व गांधी ग्राउंड भी रंग गया भगवा रंग में। अभी तो सिर्फ नगर पालिका परिषद बदायूँ ही भगवा रंग में रंगी थी और अब जब शपथ ग्रहण समारोह में एक दिन बाकी बचा है तब  लो जी , अब गांधी ग्राउंड की दीवारें और गेट पूर्ण रूप से भगवा रंग में रंगे जा चुके है सिर्फ बरेली फ़ोटो स्टूडियो के सामने वाले गेट को छोड़कर बाकी दोनों गेटो और दीवारे भगवा रंग में रंग चुकी है। आपको बता दे इसी गांधी ग्राउंड में कल यानी 12 दिसंबर को नगर पालिका परिषद बदायूँ की नव निर्वाचित अध्य्क्ष दीपमाला गोयल सहित सभी 29 सदस्यों को भी शपथ ग्रहण कराई जाएगी। शपथ ग्रहण से एक दिन पूर्व पालिका प्रशासन गांधी ग्राउंड को भगवा रंग में रंगवाने के लिए पूरी मेहनत व ताकत से लगा हुआ है। पहले नगरपालिका और अब गांधी ग्राउंड और आगे पता नही नगर पालिका की क्या क्या चीज़े भगवा रंग में रंगी जाएगी। वैसे भी लगभाग 12 बर्षो के बाद यह दिन आया है जब दीपमाला गोयल नगर पालिका परिषद बदायूँ के अध्यक्ष पद की शपथ लेंगी ।
यहां आपको साथ साथ  यह भी बताते चले कि जब दीपमाला गोयल 2006 में भाजपा से चुनाब लड़ी थी तब तीसरे स्थान पर रही थी तब उस समय सपा के आबिद रज़ा  उनसे से लगभग 14000 वोटो से चुनाब जीते थे और 2012 के चुनाब में उन्हें भाजपा से टिकट नही मिला था उनका टिकट काटकर ओमप्रकाश मथुरिया को भाजपा से टिकट दिया गया था और वह चुनाब भी जीत गए थे ओमप्रकाश मथुरिया की मृत्यु के बाद 2015 में उप चुनाब हुए औऱ दूसरी बार भाजपा ने दीपमाला पर दाँव खेला लेकिन यहाँ पर उनको बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा । इस बार सपा की फातिमा रज़ा लगभग 27000 हज़ार से चुनाब जीती थी और 2017 में तीसरी बार भाजपा ने दीपमाला पर दांव खेला और इस दाँव में भाजपा सफल भी हो गई और भाजपा की दीपमाला सपा की फ़ातिमा रज़ा से चुनाब जीत गई लेकिन इस बार दीपमाला को इसका लाभ इसलिए भी मिला क्योकि उनकी सरकार थी और सरकार होने का लाभ उन्हें इस चुनाब में पूरी तरह मिला। वरना हो सकता था यदि उनकी सरकार नही होती तो उनका जीतना कठिन हो सकता था। अब जब वह चुनाब जीत चुकी है तब उन्होंने पूरी नगर पालिका सहित शपथ ग्रहण स्थल गांधी ग्राउंड को भी भगवा रंग में रंगवा दिया है और कल मंगलवार को इसी ग्राउंड में शपथ लेंगी।

Ads