बदायूं हर पल । शासन के निर्देशानुसार नारी सुरक्षा सप्ताह प्रत्येक वर्ष 4 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक मनाया जाएगा।इस सप्ताह में पुलिस विभाग से स्कूलों में जाकर बच्चों को बताएंगे अपनी सुरक्षा कैसे करनी चाहिए।महिलाएं आत्मरक्षा कैसे कर सक़ेगी। इसके लिए वूमेन पावर लाइन लाइन 1090 यूपी 100 तथा ट्यूटर पर भी शिकायत कर सकती हैं।विद्यालयों में इस संबंध में अच्छे संस्कार दिए जाएं। सारा भविष्य देश का स्कूलों में है।
जिला अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस परेड ग्राउंड में नारी सुरक्षा सप्ताह की एक बड़ी रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। तत्पश्चात बदायूं क्लब में नारी सुरक्षा सप्ताह पर पोस्टर प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में वूमेन पावर लाइन नंबर 1090 यूपी 100 तथा ट्विटर के माध्यम से अपनी सुरक्षा करे। यूपी पुलिस की ओर से छात्राओं के लिए महिला सुरक्षा पहचान पत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अध्यापक और बच्चों के माता-पिता को निकलकर इस कार्य के लिए आना होगा। बच्चों में अच्छी शिक्षा तथा अच्छे संस्कार होने चाहिए। अध्यापक की बताई बातें बच्चे जीवन भर नहीं भूलते हैं। उन्हें अच्छी बातें अच्छे नैतिक गुणों को सिखाया जाए।अध्यापक समय-समय पर बच्चों के परिवार वालों से मोबाइल पर संस्कार के संबंध में पूछते रहे।उन्होंने कहा कि सारा भविष्य राज्य तथा देश का स्कूलों तिहित है। बच्चों ने डीएम के समक्ष जूडो कराटे भी करके दिखाएं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश ने कहा कि पुलिस विभाग की टीमें स्कूलों में जाकर बच्चों को आत्म सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुसार छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। जिससे नारी का अपमान न हो सके। उन्होंने बताया कि स्कूलों में छात्राओं को जूडो और कराटे का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाएं निडर होकर प्रदेश और देश के विकास में भागीदार बनें। इस अवसर पर एसपी सिटी कमल किशोर, एसपीआरए प्रताप सिंह,बदायूं क्लब के सचिव डॉ अक्षत अशेष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Socialize