मंदिर में जुआ खेलने पर दो समुदायों में विवाद । - BADAUN HAR PAL : Badaun News

BADAUN HAR PAL : Badaun News

Badaun Latest News and Updates बदायूँ की ताज़ा खबरे

Post Top Ad

★★ खबर पढ़ने के लियें नीचे स्क्रॉल करें ★★
Skip the Ads or Click Below

Read Newspaper - Select Date

  मंदिर में जुआ खेलने पर  दो समुदायों में विवाद ।

मंदिर में जुआ खेलने पर दो समुदायों में विवाद ।

Share This

हर पल चंदौली । उत्तर प्रदेश के चंदौली में मंदिर में जुआ खेलने को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रण में किया।
जिले के मुगलसराय कोतवाली के महाबलपुर में मंगलवार दोपहर प्राचीन काली मंदिर पर जुआ खेलने को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष के 50 से अधिक लोगों ने लाठी-डंडे, राड लेकर दूसरे पक्ष की बस्ती पर हमला कर दिया। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए।
इसमें दो की हालत गंभीर है। हमले के विरोध में ग्रामीणों ने गांव के समीप चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम समाप्त कराया। मौके पर कई थानों की फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 30 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
गांव के प्राचीन काली मंदिर में मंगलवार दोपहर एक बजे जुआ खेल रहे दो युवकों की गांव के लोगों ने पिटाई कर दी। उस समय दोनों वहां से चले गए। लेकिन कुछ देर बाद दोनों 50 से अधिक लोगों के साथ लाठी, डंडे लेकर आए और बस्ती के लोगों पर हमला बोल दिया।
हमलावरों ने एक घर में घुसकर संदीप सोनकर (28) और गोलू सोनकर (25) की पिटाई कर जख्मी कर दिया। हमलावर पक्ष से भी ननका (25), मनि (28) और लड्डन (22) घायल हो गए। इसके विरोध में गांव के लोगों ने चक्का जाम कर दिया।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने चक्का जाम कर रहे लोगों को हटाया। इस बीच एसपी के आदेश पर मुगलसराय, बबुरी, अलीनगर पुलिस और पीएसी गांव में पहुंच गई। मौके पर पहुंचे एसपी संतोष सिंह ने लोगों को चेतावनी दी। पुलिस ने घायलों को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा पहुंचाया।
यहां संदीप और ननका की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हमला करने वाले 30 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
एसपी संतोष सिंह का कहना है कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। शांति भंग करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। कानून व्यवस्था को हाथों में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




Ads