आबिद रज़ा के आरोपो के बाद मूड फ्रेश करने अमेरिका रवाना हुए महेश गुप्ता - BADAUN HAR PAL : Badaun News

BADAUN HAR PAL : Badaun News

Badaun Latest News and Updates बदायूँ की ताज़ा खबरे

Post Top Ad

★★ खबर पढ़ने के लियें नीचे स्क्रॉल करें ★★
Skip the Ads or Click Below

Read Newspaper - Select Date

  आबिद रज़ा के आरोपो के बाद मूड फ्रेश करने अमेरिका रवाना हुए महेश गुप्ता

आबिद रज़ा के आरोपो के बाद मूड फ्रेश करने अमेरिका रवाना हुए महेश गुप्ता

Share This
बदायूँ हर पल । विधान सभा क्षेत्र बदायूँ से भारतीय जनता पार्टी के विधायक महेश चंद्र गुप्ता सपा के पूर्व विधायक आबिद रज़ा के सबालों एवं आबिद द्वारा उन पर लगाए गंभीर आरोपो के बाद मूड फ्रेश करने के लिए अमेरिका रवाना हो गये हैं। यहां आपको बता दे कि 2 दिन पूर्व आबिद रज़ा ने विधायक जी से सात सबाल पूँछ कर उन पर गंम्भीर आरोप लगाए थे। सूत्रों के अनुसार आज विधायक महेश गुप्ता जी अपनी पत्नी विमलेश गुप्ता के साथ अमेरिका रबाना हो  हैं, वे एक महीने के बाद लौटेंगे, उनकी अनुपस्थिति में इस दौरान उनके पुत्र विश्वजीत गुप्ता जनसेवा करेंगे।
विधायक महेश चंद्र गुप्ता और विमलेश गुप्ता के बड़े बेटे विश्वमोहित गुप्ता चार वर्षों से अमेरिका में हैं, वह वहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, वह पत्नी और बेटे सहित अमेरिका में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। विधायक महेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी विमलेश गुप्ता को पोते से मिलने की लंबे समय से तड़प हो रही थी, लेकिन वे राजनैतिक व्यस्तताओं के चलते नहीं जा पा रहे थे। स्थानीय नगर निकाय चुनाव के निपटते ही और इस बीच ही पूर्व विधायक आबिद रज़ा द्वारा उनके ऊपर आरोपों की झड़ी लगा दी गई तो उन्होंने अमेरिका जाने की ठान ली।
विधायक महेश चंद्र गुप्ता पत्नी सहित दिल्ली स्थित हवाई अड्डे से अब अमेरिका के लियें रवाना हो चुके हैं सूत्रों के मुताबिक वह बेटे, बहू और पोते के साथ समय व्यतीत करने के साथ अमेरिका में कई महत्वपूर्ण स्थानों पर भी जायेंगे, लगभग एक माह बाद उनके वापस लौटेंने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच उनके छोटे बेटे विश्वजीत गुप्ता जनसेवा करेंगे।


Ads