बदायूँ हर पल । अब बदायूँ नगर पालिका भगवा रंग में पूरी तरह रंग चुकी है यहाँ रंगाई पुताई का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है । पूरी नगर पालिका की दीवारों पर भगवा रंग रंगने का कार्य तेजी से चल रहा है। यहाँ आपको बता दे कि काफी समय से दीप माला गोयल भाजपा से जीत का प्रयास कर रही थी औऱ दीप माला को जब लगभग 12 साल के बाद यह अवसर मिला तब उन्होंने जीतने के बाद पूरी नगर पालिका को भगवा रंग में रंगने का आदेश पालिका ईओ को दिए जिस आदेश को पूर्ण करते हुए ईओ ने नगर पालिका को भगवा रंग में रंगबाने का कार्य प्रारम्भ करवा दिया है यहां आपको यह भी बताते चले कि जब दीपमाला गोयल 2006 में भाजपा से चुनाब लड़ी थी तब तीसरे स्थान पर रही थी तब उस समय सपा के आबिद रज़ा उनसे से लगभग 14000 वोटो से चुनाब जीते थे और 2012 के चुनाब में उन्हें भाजपा से टिकट नही मिला था उनका टिकट काटकर ओमप्रकाश मथुरिया को भाजपा से टिकट दिया गया था और वह चुनाब भी जीत गए थे ओमप्रकाश मथुरिया की मृत्यु के बाद 2015 में उप चुनाब हुए औऱ दूसरी बार भाजपा ने दीपमाला पर दाँव खेला लेकिन यहाँ पर उनको बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा । इस बार सपा की फातिमा रज़ा लगभग 27000 हज़ार से चुनाब जीती थी और 2017 में तीसरी बार भाजपा ने दीपमाला पर दांव खेला और इस दाँव में भाजपा सफल भी हो गई और भाजपा की दीपमाला सपा की फ़ातिमा रज़ा से चुनाब जीत गई लेकिन इस बार दीपमाला को इसका लाभ इसलिए भी मिला क्योकि उनकी सरकार थी और सरकार होने का लाभ उन्हें इस चुनाब में पूरी तरह मिला। वरना हो सकता था यदि उनकी सरकार नही होती तो उनका जीतना कठिन हो सकता था। अब जब वह चुनाब जीत चुकी है तब उन्होंने पूरी नगर पालिका को भगवा रंग में रंगवा दिया है।
Post Top Ad
★★ खबर पढ़ने के लियें नीचे स्क्रॉल करें ★★
Skip the Ads or Click Below


Read Newspaper - Select Date


Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Ads
Author Details
Badaun Har Pal is a website where you will get Latest News from Badaun
So Keep in your mind Please that
Badaun News = Badaun Har Pal
Socialize