पूर्व केंद्रीय मंत्री व बदायूँ के पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी समाजवादी पार्टी में शामिल। - BADAUN HAR PAL : Badaun News

BADAUN HAR PAL : Badaun News

Badaun Latest News and Updates बदायूँ की ताज़ा खबरे

Post Top Ad

★★ खबर पढ़ने के लियें नीचे स्क्रॉल करें ★★
Skip the Ads or Click Below

Read Newspaper - Select Date

पूर्व केंद्रीय मंत्री व बदायूँ के पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी समाजवादी पार्टी में शामिल।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व बदायूँ के पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी समाजवादी पार्टी में शामिल।

Share This


पूर्व केंद्रीय मंत्री व बदायूँ के पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी समाजवादी पार्टी में शामिल।


बदायूं से 5 बार सांसद रहे व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी आज सपा में शामिल हो  गए ह। सलीम इकबाल शेरवानी एक बार कांग्रेस से और 4 बार सपा से सांसद रह चुके है। आज पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरबानी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सपा की सदस्यता  ग्रहण की । इससे पूर्व सलीम शेरवानी कांग्रेस में थे और 2019 में लोक सभा चुनाव भी सलीम शेरवानी ने कांग्रेस टिकट पर लड़ा था। सलीम शेरवानी अखिलेश यादव के करीबी लोगों में से एक है। और आज 10 बर्षो के बाद एक बार  फिर उनकी सपा में बापसी हुई है इससे पहले वह सपा में ही थे और सपा के टिकट से 4 बार बदायूँ से सांसद बन चुके है। सलीम शेरवानी के आने से बदायूँ की राजनीति में एक फिर हलचल मच गई है । सलीम शेरवानी के सपा में फिर वापसी पर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे है और कुछ लोग उनकी वापसी को 2024 के लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देख रहे है। 


इधर सलीम शेरवानी के अतिरिक्त आज हरदोई के शाहाबाद से बसपा से विधायक रहे आसिफ़ उर्फ बब्बू खां भी सपा में शामिल  हो गए है। हापुड़ की धौलाना सीट से मौजूदा बसपा विधायक असलम चौधरी की पत्नी भी सपा में शामिल हुई है। बसपा के दिग्गज नेता व कोआर्डिनेटर   अम्बेडकर नगर से पूर्व सांसद रहे त्रिभुवन दत्त भी सपा में शामिल हुए है 

Ads