सामुहिक खिचड़ी भोज में सम्मिलित हुए पूर्व जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह। - BADAUN HAR PAL : Badaun News

BADAUN HAR PAL : Badaun News

Badaun Latest News and Updates बदायूँ की ताज़ा खबरे

Post Top Ad

★★ खबर पढ़ने के लियें नीचे स्क्रॉल करें ★★
Skip the Ads or Click Below

Read Newspaper - Select Date

सामुहिक खिचड़ी भोज में सम्मिलित हुए पूर्व जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह।

सामुहिक खिचड़ी भोज में सम्मिलित हुए पूर्व जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह।

Share This


सामुहिक खिचड़ी भोज में सम्मिलित हुए पूर्व जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह।


भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष , क्षत्रिय महासभा बदायूँ के संरक्षक व रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थापना समिति के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के आवास विकास कालोनी स्थित निवास पर पूर्व जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया।


अपने संक्षिप्त उद्बोधन में पूर्व जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि समाज द्वारा अच्छे कार्यों का समर्थन करने से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।वह अच्छे कार्य इसलिए कर सके क्योंकि समाज उनके साथ था। इसलिए समाज द्वारा सदैव अच्छे कार्यों को समर्थन प्राप्त होते रहना चाहिए।


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक अशोक भारती ,  पूर्व विधायक अवनीश कुमार  सिंह , नगर पालिका परिषद बदायूं की अध्यक्ष दीपमाला गोयल,  विनय कुमार सिंह एडवोकेट , डी  सी डी एफ के चेयरमैन रविंद्र पाल सिंह , विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय सह मंत्री जगपाल सिंह, क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, क्षत्रिय महासभा बदायूँ के मार्गदर्शक आचार्य प्रताप सिंह,धनपाल सिंह, संरक्षक जितेंद्र सिंह राठौर,  जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह,जिला उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह राघव, क्षत्रिय सैनिक सभा के संरक्षक विजय रतन सिंह, जिला अध्यक्ष रतन वीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, जिला महासचिव वेदपाल सिंह कठेरिया, जिला संगठन मंत्री भूराज सिंह, जिला सचिव अखिलेश चौहान,  वरिष्ठ नेता दयाराम व्यास  जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा राठौर, प्रेम सिंह , संजीव कुमार सिंह, हरिशंकर शर्मा , राजेश कुमार सिंह , केवी सिंह , नगर अध्यक्ष मनोज कुमार , पवन शर्मा , सौदान सिंह नागेंद्र गुप्ता, रजत शर्मा ,अतुल गुप्ता , मुकेश सिंह , शेर बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम संयोजक राणा प्रताप सिंह ने आभार प्रकट किया।

Ads