समाचार पत्रों की खबरें आज शहर में बनी चर्चा का विषय - BADAUN HAR PAL : Badaun News

BADAUN HAR PAL : Badaun News

Badaun Latest News and Updates बदायूँ की ताज़ा खबरे

Post Top Ad

★★ खबर पढ़ने के लियें नीचे स्क्रॉल करें ★★
Skip the Ads or Click Below

Read Newspaper - Select Date

 समाचार पत्रों की खबरें आज शहर में बनी चर्चा का विषय

समाचार पत्रों की खबरें आज शहर में बनी चर्चा का विषय

Share This
                 
बदायूँ हर पल। आज विभिन्न अखबारों की खबरे शहर में चर्चा का विषय बनी रही आज जब विभिन्न समाचार पत्रो में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा द्वारा भाजपा के सदर विधायक महेश गुप्ता से पूछें गए 7 सबालों की खबरें प्रकाशित हुई तो दिन भर शहर में तरह तरह की चर्चाएं होती रही जिनसे माहौल गर्म रहा। कुछ लोग तो यह कहते सुने गए कि अगर गुप्ता जी दीपमाला बहिन को हराना नही चाहते थे तो आबिद रज़ा के सबालों पर अखबार के माध्यम से सफ़ाई क्यो दे रहे है सफ़ाई वह ही व्यक्ति देता है जिसके दिल मे मैल होता है। कुछ लोग यह भी कहते सुने गए कि विधायक जी आबिद रज़ा के सबालों से घबरा क्यो गए क्या यह बात सत्य तो नहीं है। कुछ लोग यह कहते भी सुने गए कि एक साथ 3 मुसलमानों के मैरिज लॉन तोड़ने के आदेश से यह साफ जाहिर होता है कि भाजपा मुसलमानो पर जब से सरकार बनी है लगातार अत्याचार कर रही है। बरहाल लोगो मे कुछ भी चर्चा हो लेकिन पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के आरोपो से पूरी भाजपा हिल गयी है

Ads