बदायूं के बिल्सी नगर में मिला बर्ड फ्लू का पहला मामला, मांस की बिक्री पर रोक - BADAUN HAR PAL : Badaun News

BADAUN HAR PAL : Badaun News

Badaun Latest News and Updates बदायूँ की ताज़ा खबरे

Post Top Ad

★★ खबर पढ़ने के लियें नीचे स्क्रॉल करें ★★
Skip the Ads or Click Below

Read Newspaper - Select Date

बदायूं के बिल्सी नगर में मिला बर्ड फ्लू का पहला मामला, मांस की बिक्री पर रोक

बदायूं के बिल्सी नगर में मिला बर्ड फ्लू का पहला मामला, मांस की बिक्री पर रोक

Share This

 


बदायूं में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने पक्षियों समेत सभी तरह की मांस की बिक्री पर रोक लगा दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार बर्ड फ्लू का पहला मामला बदायूं के बिल्सी नगर में आया है।

बिल्सी क्षेत्र के उप जिलाधिकारी राधेश्याम बहादुर सिंह ने सोमवार को बताया कि बिल्सी नगर के वार्ड संख्या तीन निवासी शादाब की मुर्गा-मीट शॉप से पशु चिकित्सा विभाग द्वारा लिये गये नमूनों की जांच कराई गई थी। इसमें एक मुर्गे में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। सिंह ने बताया कि मुर्गा-मीट की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई है।

उन्‍होंने बताया कि एक किलोमीटर के दायरे में स्थित तक मुर्गे की दुकानों और पॉल्‍ट्री फार्म से नमूने लिए जा रहे हैं और 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र में आने वाली सभी दुकानों और पॉल्‍ट्री फार्मों पर सेनेटाइज़ेशन कराया जाएगा।

Ads