मुस्लिम बिरोधी नई सपा के खिलाफ हिन्दू मुस्लिम एकता सामाजिक समिति ने खोला मोर्चा - BADAUN HAR PAL : Badaun News

BADAUN HAR PAL : Badaun News

Badaun Latest News and Updates बदायूँ की ताज़ा खबरे

Post Top Ad

★★ खबर पढ़ने के लियें नीचे स्क्रॉल करें ★★
Skip the Ads or Click Below

Read Newspaper - Select Date

मुस्लिम बिरोधी नई सपा के खिलाफ हिन्दू मुस्लिम एकता सामाजिक समिति ने खोला मोर्चा

मुस्लिम बिरोधी नई सपा के खिलाफ हिन्दू मुस्लिम एकता सामाजिक समिति ने खोला मोर्चा

Share This


मुस्लिम बिरोधी नई सपा के खिलाफ हिन्दू मुस्लिम एकता सामाजिक समिति ने खोला मोर्चा


हिन्दू मुस्लिम एकता सामाजिक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकरम रजा व प्रदेश सचिव आसिफ सैफी के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारियों ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के खिलाफ बिरोध प्रदर्शन किया एव जमकर नारेबाजी की 

राष्ट्रीय अध्यक्ष अकरम रजा व प्रदेश सचिव आसिफ सैफी ने आपने सयुंक्त बयान में कहा अभी हाल ही में पूरे उत्तर प्रदेश के मुसलमानों ने एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को 85 प्रतिशत वोट किया जिसकी बदौलत समाजवादी पार्टी 111 सीटें जीतीं इसके बाबजूद मुस्लिम मुद्दों पर अखिलेश यादव मौन रहतें है चुप्पी साध लेतें है चाहें हिजाब मामला हो या मुस्लिम महिलाओं पर खुले मंचों से अभद्र टिप्पणी का मामला हो अखिलेश यादव को मुस्लिम वोट तो चाहिए  लेकिन मुसलमानों की समस्याओं से उन्हें कोई सरोकार नहीं जिससे मुस्लिम समुदाय में खासा रोष हैं 

आजम सहाब पिछ्ले 26 महा से जेल में है अखिलेश यादव को उनकी खैर खबर लेने की फुर्सत नहीं यहाँ तक की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कह चुकें है अखिलेश खुद नहीं चाहतें आजम खां सहाब बहार आए

अखिलेश जी आपका यहीं अहंकार आपकी नई सपा के पतन का कारण बनेगा क्योंकि आजम खां साहब नहीं तो सपा नहीं आजम खा सहाब की अनदेखी ना काबिले बर्दाश्त हैं 

आसिफ सैफी ने कहा अखिलेश यादव जी का मुस्लिम बिरोधी चेहरा सामने आ गया है अब नई सपा का सफाया निश्चित है उत्तर प्रदेश का मुसलमान नया बिकल्प तलाश रहा है जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे

Ads